सरायपाली : जन्म दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नेव... - CG Sandesh

सरायपाली : जन्म दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नेवता भोज का आयोजन

पी एम पोषण योजना अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल , बीआर सी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक जयनारायण पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने स्कूल के बच्चों को नेवता भोज दिया । छोटे बच्चों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन को खुशनुमा बनाया। 

बच्चों को नेवता भोज में समोसा, बड़ा, अंगूर ,केला, मिक्चर, केक एवं लॉलीपॉप दिया गया। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। इस प्रकार के कार्यक्रम से शाला परिवार,बच्चों ओर समुदाय में आपसी सहयोग, भावनात्मक विकास में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राजकुमार भोई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक, पदमा यादव एवं आंगनबाड़ी के बच्चे उपस्थित थे। साथ ही कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कापी, स्केच पेन सेट एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत कर विदाई दिया गया। बच्चों ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए विद्यालय में बिताए 5 वर्षों की खट्टी- मीठी यादें सुनाए। प्रधान पाठक दुर्वादल दीप एवं सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें