CG : शराब पीने से मना करने पर बेटे ने कर दी मां की निर्मम हत... - CG Sandesh

CG : शराब पीने से मना करने पर बेटे ने कर दी मां की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शराब पीने से मना करने पर बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पोड़ी गांव निवासी 34 वर्षीय दयाशंकर कश्यप अक्सर शराब पीता था और उसकी मां उसे बार-बार शराब पीने से रोकती थी। 11 मार्च 2026 की सुबह इसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दयाशंकर कश्यप ने टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी खून बहने लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 91/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें