news-details

CG : इस जिले में 3 स्थानीय अवकाश का ऐलान, कलेक्टर ने दी स्वीकृति

कबीरधाम। स्कूल-कॉलेज और शासकीय कार्यालयों में छुट्टियों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कबीरधाम जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए इन तिथियों को स्थानीय अवकाश के रूप में स्वीकृति प्रदान की है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रावण मास का प्रथम सोमवार 3 अगस्त 2026, दशहरा पर्व की महाअष्टमी 19 अक्टूबर 2026 और दीपावली के बाद मनाया जाने वाला भाई दूज पर्व 11 नवंबर 2026 को जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि इन घोषित अवकाशों के दौरान कोषालय और उपकोषालय कार्यालय नियमित रूप से खुले रहेंगे।

 




प्रमुख पर्वों को देखते हुए प्रशासन की विशेष व्यवस्था

जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि सरकारी वित्तीय लेन-देन और अन्य आवश्यक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इन पर्वों का कबीरधाम जिले में विशेष धार्मिक और सामाजिक महत्व है। श्रावण मास का पहला सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। वहीं दशहरा की महाअष्टमी और दीपावली के बाद मनाया जाने वाला भाई दूज पर्व भी जिले में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

वर्ष 2026 में कुल 107 दिनों की छुट्टियां

नया साल 2026 सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए ढेर सारी छुट्टियां लेकर आएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिसे गजट में प्रकाशित किया जा चुका है। सरकारी आदेश के अनुसार, साल 2026 में कुल 107 छुट्टियां घोषित की गई हैं। इनमें 18 पब्लिक हॉलिडे, 28 जनरल हॉलिडे (शनिवार और रविवार को छोड़कर) और 61 ऑप्शनल हॉलिडे शामिल हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें