बसना : गैस बुकिंग की संख्या में हुई बढ़ोतरी
अमेरिका-इजराइल की ईरान के बीच युद्ध से बढ़ते तनाव के बाद पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की संभावित कमी को लेकर क्षेत्र में लोगों के मन में चिंताएं चलने लगी है. इसके चलते उपभोक्ता जल्द से जल्द गैस सिलिंडर हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं.
वहीं स्थानीय गैस एजेंसियों की ओर से गैस की किसी भी प्रकार की किल्लत से साफ इन्कार किया जा रहा है. जिला प्रशासन भी घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बता रहा है. लेकिन बसना क्षेत्र में अचानक गैस बुकिंग की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. फिलहाल क्षेत्र में गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नजर नहीं आ रही है. बुकिंग के बाद गैस लोगों के घर तक डिलीवर किया जा रहा है.
हलाकि छत्तीसगढ़ के कई जगहों में LPG गैस सिलेंडर को लेकर अब गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें लगनी शुरू हो चुकी है. जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, सरगुजा समेत अन्य जिलों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग रही है, इसके साथ ही सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी जमकर हो रही है. लोगों को गैस के लिए कड़ी धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, इस बीच सर्वर भी ठप हो जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ने लगी है.
बताया जा रहा है कि कई जगह ऑनलाइन और मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग बंद कर दी गई है, वहीं बुकिंग करने के बाद भी उपभोक्ताओं को करीब 10-12 दिनों बाद सिलेंडर की डिलीवरी मिलने की बात कही जा रही है, जिससे लोगों परेशान नजर आ रहे हैं. वहीं गैस सिलेंडर किल्लत के बीच इलेक्ट्रॉनिक इंडक्शन की भी बिक्री में बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि इंडक्शन की बिक्री में 10 से 20% तक इजाफा हुआ है.