news-details

बसना : भंवरपुर के उड़ेला में चल रहे श्रीमदभागवत कथा कार्यक्रम में महिला के गले से झपटा गया सोने का मंगलसूत्र, महिला आरोपी गिरफ्तार

भँवरपुर चौकी पुलिस ने ग्राम उड़ेला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान एक महिला चेन स्नैचर को रंगे हाथों पकड़कर उसके पास से चोरी का सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है।

घटना 11 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। ग्राम उड़ेला में आयोजित भागवत कथा और मेले के समापन के बाद जब प्रार्थिया अपने परिवार के साथ भोजन के लिए लाइन में खड़ी थी, तभी पीछे से एक अज्ञात महिला ने उसके गले से मराठी स्टाइल का सोने का मंगलसूत्र (काला मोती जड़ित) झपट लिया।

प्रार्थिया की सजगता और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद महिलाओं और तैनात पुलिस बल ने घेराबंदी कर संदेही महिला को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद हुआ।

आरोपी के विरुद्ध थाना बसना (चौकी भँवरपुर) में अपराध क्रमांक 114/26, धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

महासमुंद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मेलों, कथाओं या बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों, बहुत ज्यादा भीड़ वाले स्थानों में भारी सोने-चांदी के आभूषण पहनकर जाने से बचें।

नाम आरोपी महिला-

सोना गरुडी (30 वर्ष), पति किशन धनदेई, निवासी रेडा थाना व जिला सारंगढ़।

जब्त सामग्री-

12 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र कीमत लगभग 80 हजार रुपये।


अन्य सम्बंधित खबरें