news

दैनिक राशिफल एवं पञ्चाङ्ग : शनिवार, 14 मार्च 2026 - पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓
🌻शनिवार, १४ मार्च २०२६🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:४२
सूर्यास्त: 🌅 ०६:३१
चन्द्रोदय: 🌝 २८:०९
चन्द्रास्त: 🌜१३:४५
अयन 🌘 उत्तरायणे (दक्षिण गोले)
ऋतु: 🌳 बसन्त
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 चैत्र
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 दशमी (०८:१० से एकादशी)
नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ (२८:४९ से श्रवण)
योग 👉 वरीयान् (१०:४३ से परिघ)
प्रथम करण 👉 विष्टि (०८:१० तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२०:४८ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मीन
चंद्र   🌟 मकर (०९:३३से)
मंगल 🌟 कुम्भ (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०२ से १२:५०
अमृत काल 👉 २१:५६ से २३:४०
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 २८:४९ से ३०:२७
विजय मुहूर्त 👉 १४:२६ से १५:१३
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२२ से १८:४६
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२४ से १९:३६
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:५०
राहुकाल 👉 ०९:२७ से १०:५७
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १३:५६ से १५:२५
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:२८ से ०७:१६
होमाहुति 👉 राहु (२८:४९ से केतु)
दिशा शूल 👉 पूर्व
अग्निवास 👉 आकाश
भद्रावास 👉 पाताल (०८:१० तक)
चन्द्र वास 👉 पूर्व (दक्षिण ०९:३३ से)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (०८:१० से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - काल     २ - शुभ
३ - रोग       ४ - उद्वेग
५ - चर       ६ - लाभ
७ - अमृत   ८ - काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - लाभ     २ - उद्वेग
३ - शुभ       ४ - अमृत
५ - चर       ६ - रोग
७ - काल     ८ - लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
संक्रान्ति सूर्य मीन में २५:०१ से, मीन मलमास आरम्भ, बुध पूर्व में उदय १२:३९ पर आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज २८:४९ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (भे, भो, ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार (खी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कुम्भ - २९:०८ से ०६:३३
मीन - ०६:३३ से ०७:५७
मेष - ०७:५७ से ०९:३१
वृषभ - ०९:३१ से ११:२५
मिथुन - ११:२५ से १३:४०
कर्क - १३:४० से १६:०२
सिंह - १६:०२ से १८:२१
कन्या - १८:२१ से २०:३९
तुला - २०:३९ से २३:००
वृश्चिक - २३:०० से २५:१९+
धनु - २५:१९+ से २७:२३+
मकर - २७:२३+ से २९:०४+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक - ०६:२८ से ०६:३३
अग्नि पञ्चक - ०६:३३ से ०७:५७
शुभ मुहूर्त - ०७:५७ से ०८:१०
मृत्यु पञ्चक - ०८:१० से ०९:३१
अग्नि पञ्चक - ०९:३१ से ११:२५
शुभ मुहूर्त - ११:२५ से १३:४०
रज पञ्चक - १३:४० से १६:०२
शुभ मुहूर्त - १६:०२ से १८:२१
चोर पञ्चक - १८:२१ से २०:३९
शुभ मुहूर्त - २०:३९ से २३:००
रोग पञ्चक - २३:०० से २५:१९+
शुभ मुहूर्त - २५:१९+ से २७:२३+
मृत्यु पञ्चक - २७:२३+ से २८:४९+
अग्नि पञ्चक - २८:४९+ से २९:०४+
शुभ मुहूर्त - २९:०४+ से ३०:२७+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप के विचार कुछ नया करने के रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी नए प्रयोग अमल में लाएंगे इनसे लाभ भी तुरंत हो जाएगा जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से सरकारी उलझने कम होंगी। पुराने मुकदमे में विजय मिलने की भी सम्भावना है। धन लाभ खर्च की अपेक्षा अधिक रहने पर थोड़ी बहुत बचत भी कर सकेंगे। भावुकता एवं विपरीत लिंगीय आकर्षण भी अधिक रहेगा। आज जल्दी से किसी की बातों पर विश्वास ना करें धोखा हो सकता है। परिवार में इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी देखनी पड़ेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज की गई मेहनत रात्रि बाद से रंग दिखाने लगेगी आलस्य को त्याग निर्धारित कार्यो को पूर्ण करने में लग जाएं। कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियों का अटपटा व्यवहार परेशानी में डालेगा अधिकांश कार्य स्वयं के बल पर करने पडेंगे आज आपकी जिस लाभ की आशा थी उससे वंचित रह जाएंगे। धन लाभ की संभावनाएं टलते टलते कल के लिए लंबित हो सकती है फिर भी आज संध्या काल तक आवश्यकता अनुसार धन मिल जाएगा। खर्चे भी पहके से निमंत्रण दे देंगे। परिवार में आज आपके रूखे अथवा कटु वचन से किसी का दिल दुख सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा। मध्यान तक प्रत्येक कार्यो को गंभीरता से करेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। महिला वर्ग आज कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा की पात्र बनेंगी। लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर कोई नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें। घरेलू आवश्यकताओं अथवा परिजनों की जिद पूर्ण करने में समर्थ तो रहेंगे लेकिन असुविधा भी होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं जगाएगा। दिन के आरंभ में वाणी को संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आने की सम्भावना है। धन लाभ की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टिकोण से आज दिन शुभ रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने पर आनंदित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है। परिजनों के साथ हास्य परिहास के अवसर मिलने से वातावरण आंनदित रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आपका समय अनावश्यक कार्यो के पीछे नष्ट होगा। घरेलू समस्याए ज्यादा रहने के कारण व्यावसायिक क्षेत्र पर मन लगाकर कार्य नही कर सकेंगे। महिलाये आध्यात्म में रुचि होने पर भी मन को एकाग्र नही रख पाएगी। आप आज किसी कार्य मे असफल होने पर चिड़चिड़े स्वाभव से ग्रस्त रहेंगे। सन्तान एवं बुजुर्ग आपके व्यवहार से आहत होंगे। नए कार्य का आरंभ ना करें हानि होगी। चोटादि का भय है यात्रा अथवा वाहन चलाने में सावधानी बरतें। धन संबंधित व्यवहार भी अतिआवश्यक होने पर ही करें स्पष्टता ना रहने के कारण बाद में परेशानी हो सकती है। संध्या बाद राहत मिलने लगेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि बुद्धिमानो जैसी बनेगी। लेकिन आज अतिआत्मविश्वास में कोई मूर्खता भरा कार्य करने पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। कार्य व्यवसाय में आज जो भी निर्णय लेंगे निकट भविष्य में शीघ्र ही उसका लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के साथ ही आज व्यवसाय भी कम ही रहेगा। सीमित साधनों से काम करने पर आय भी कम ही रहेगी। सरकारी एवं पारिवारिक कार्यो पर खर्च होगा साथ ही आज घर मे स्त्री संतानो के कारण सामाजिक मान बढेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप छोटे मोटे कामो की अनदेखी करेंगे बाद में ये ही चिंता का विषय बनेंगे। दिनचार्य प्रातः काल से ही अव्यवस्थित बनेगी। लापरवाही के कारण सहकर्मी अथवा भागीदारों से बहस हो सकती है। अधिकारी वर्ग भी आपसे खफा रहेंगे अपनी इच्छा पूर्ति करना नामुमकिन ही रहेगा। व्यवसायी वर्ग को भी ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसके अनुपात में लाभ न्यून ही होगा। संध्या बाद से स्थिति बदलने लगेगी कम लाभ वाली जगह से भी मोटा लाभ बना सकेंगे। व्यवसाय में सरकारी अवरोध कम होंगे। परिजनों का सुख दिन में कम लेकिन संध्या बाद अधिक रहेगा। महिलाये पुरुषों की अनदेखी करेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिये थोड़ा उठा पटक वाला रहेगा आज आप शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्यो को पहले करें लंबे समय मे होने वाले कार्यो को अभी विराम दें मध्यान तक कि गई मेहनत का फल संध्या तक मिल जाएगा धन लाभ आज अवश्य होगा लेकिन इसके लिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ेगी। कल के लिए कोई भी कार्य लंबीत ना रखें अन्यथा उलझने बढ़ने से अधूरे रह जाएंगे। घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति भी आज दिन रहते अवश्य कर दें वरना रात निकालनी भारी पड़ सकती है। महिलाये घर एवं बाहर की जिम्मेदारी ठीक से संभालेंगी परन्तु अचानक उग्र हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज प्रत्येक कार्य मे अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी अथवा अन्य कागजी कार्य कई बार प्रयास करने पर ही बनेंगे। कार्य व्यवसाय में भी मंदी रहने से ऊबन अनुभव होगी नौकरी पेशा लोग बुद्धि कौशल के लिए सम्मानित होंगे सामाजिक कद बढेगा। व्यवसायी वर्ग संध्या पश्चात बिक्री बढ़ने पर व्यवसाय संबंधित कार्यो से संतुष्ट रहेंगे। आशानुकूल धन लाभ आज सायं काल मे ही होगा। परिजनों के साथ घरेलू मुद्दों के साथ ही यात्रा पर्यटन की योजना पर बात करेंगे। महिलाये किसी कारण से उत्साहित रहेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर उपलब्ध कराएगा। परन्तु आज मन कार्यो से हटकर अन्यत्र भटकने के कारण होने वाले लाभ में कमी आएगी। व्यवसायी वर्ग जल्दबाजी में निर्णय लेंगे नए अनुबंद पाने के लिए जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन धन लाभ उसकी अपेक्षा कम ही रहेगा। पारिवारिक दायित्व बढ़ने के कारण आय का अधिकांश हिस्सा तुरंत खर्च हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर आज महिलाओ का दबदबा अधिक रहेगा फिर भी अंतिम निर्णय पुरुषों के ऊपर निर्भर रहेगा। परिवार में किसी गलतफहमी के कारण तकरार होने की संभावना है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको आज का दिन धैर्य से बिताने की सलाह है। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। व्यवसाय में भी किसी से हानिकर समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। कार्य क्षेत्र की निराशा का क्रोध अकारण ही घर मे उतारने से माहौल खराब होगा। परिजन आपसे ना चाहकर भी दूरी बनाए रहेंगे। नौकरी पेशाओ से बचते बचते कुछ ना कुछ गड़बड़ी अवश्य होगी जिसका फल किसी ओर के सर मढ़ने का प्रयास करेंगे लेकिन इसमें असफल रहेंगे। आर्थक मामले ज्यादा उलझने पर धन की आमद रुकेगी। दैनिक खर्च भी मुश्किल से ही चलेंगे। महिलाये स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों के साथ ही बाहर के लोग भी आपका यथा सामर्थ्य सहयोग करेंगे। लेकिन संतानो के किसी कृत्य के कारण अपमानित भी होने की संभावना है। आपसी संबंधों में लापरवाही ना बरते साथ ही भड़काने वाले शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा लंबे समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। दिन लाभ देने वाला है इसका सदुपयोग बुद्धि विवेक से करें। कार्य व्यवसाय से आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे इसके लिए दृढ़ निश्चय एवं धैर्य धारण करना होगा। घर मे महिलाओ की आज ज्यादा सुनवाई होगी। घरेलू शांति बनी रहेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें