news-details

महासमुंद : बायोमेट्रिक अपडेट अभियान के तहत जिले में 15762 स्कूली बच्चों का आधार अपडेट

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में आधार कार्ड डाटा अपडेशन के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों में शिविर आयोजित कर स्कूली बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है। 

जिले में अब तक आधार ऑपरेटर के द्वारा कुल 943 शिविर के माध्यम के कुल 15762 बच्चो का आधार कार्ड बायोमेट्रिक अपडेट किया जा चुका है। साथ ही स्कूलों में आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए निरंतर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगे भी छूटे हुए बच्चों का आधार अपडेशन का कार्य शिविर लगाकर किया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें