महासमुंद : जिला स्तरीय किसान मेला एवं तिलहन महोत्सव आज बसना ... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला स्तरीय किसान मेला एवं तिलहन महोत्सव आज बसना में

नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड योजना के अंतर्गत बसना विकासखण्ड के ग्राम मिलाराबाद मैदान में शनिवार 14 मार्च को जिला स्तरीय किसान मेला एवं तिलहन महोत्सव, कृषि मेला सह कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सांसद लोकसभा महासमुंद रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कृषि वैज्ञानिक तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहेंगे।

उप संचालक कृषि एफ. आर. कश्यप ने  जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में इस कृषि मेले में शामिल होकर तिलहन उत्पादन से जुड़ी नई तकनीकों, योजनाओं और वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में किसानों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें