महासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए समय-सार... - CG Sandesh

महासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए समय-सारणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विकासखंडवार पंचायतों के प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी कर दी गई है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 23 मार्च 2026 तक कर ली जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार 07 अप्रैल 2026 तक निर्वाचक नामावली की चेकलिस्ट तैयार कर ली जाएगी तथा 08 अप्रैल 2026 तक उसकी जांच कर त्रुटियों का सुधार कराया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मुद्रण कराकर इसे रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 9 अप्रैल तक उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 13 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा तथा उसी दिन से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 अपरान्ह 3.00 बजे तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निराकरण 23 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा तथा प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

प्राप्त दावों का निराकरण 27 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। निराकरण आदेश के विरुद्ध अपील निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर की जा सकेगी। इसके बाद परिवर्धन, संशोधन तथा विलोपन से संबंधित प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में 29 अप्रैल 2026 तक की जाएगी। चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा परीक्षण कर पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को 2 मई 2026 तक सौंपा जाएगा। इसके पश्चात अनुपूरक सूची का मुद्रण कर उसे मूल सूची के साथ 4 मई 2026 तक संलग्न किया जाएगा।

निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 मई 2026 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन भूतड़ा ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें