बसना : अज्ञात कार चालक की ठोकर से व्यक्ति घायल - CG Sandesh

बसना : अज्ञात कार चालक की ठोकर से व्यक्ति घायल

13 मार्च 2026 को बसना के मेन रोड में अज्ञात कार चालक की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे शासकीय अस्पताल से रिफर करने पर बसना के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

ग्राम गढपटनी निवासी गयाराम कैवर्त ने बताया कि 13 मार्च 2026 को वह रिंकू गैरेज बसना में काम कर रहा था, इसी दौरान दोपहर करीब 12:35 बजे उसके मोबाईल में बड़े भाई गंगाराम कैवर्त के मोबाईल से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि इस मोबाईल वाले का शिव ट्रेडर्स के सामने मेन रोड बसना में एक्सीडेंट हो गया है.

इसके बाद गयाराम वहां जाकर देखा तो उसके भाई गंगाराम कैवर्त शिव ट्रेडर्स के सामने जमीन पर पड़े थे, उन्हे सिर, बांए कंधा एवं शरीर के अन्य जगह पर चोंट आकर खुन निकल रहा था, एवं उनका मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG06HD1802 क्षतिग्रस्त हालत में वहीं पर पड़ा था.

मौके पर उपस्थित लोगों से पुछा गया तो बताये कि वीर नारायण सिंह चौकी की तरफ से आ रही अज्ञात कार का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG06HD1802 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस कारण चोंट आई है.

इसके बाद गयाराम ने अपने बडे भोई गंगाराम को एम्बुलेंस बुलाकर शासकीय अस्पताल बसना ईलाज हेतु लाये थे, जहाँ डांक्टर द्वारा रिफर करने पर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती कराकर ईलाज कराया जा रहा है.

आपको बता दें कि कई मरीजों की यह शिकायत मिलने लगी है की शाम को बसना शासकीय अस्पताल में डॉक्टर नहीं बैठते हैं, कई बार उन्हें लौटना पड़ता है. x-ray जैसे कई कार्य दोपहर 1 बजे के बाद बंद हो जाते हैं.

मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध धारा 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें