बसना : सुखीराम बसंत प्रधानपाठक को संकुल जमदरहा के शिक्षकों न... - CG Sandesh

बसना : सुखीराम बसंत प्रधानपाठक को संकुल जमदरहा के शिक्षकों ने दी विदाई

संकुल केन्द्र जमदरहा के मिडिल स्कूल लोहडीपुर के प्रधानपाठक सुखीराम बसंत सर को विदाई दी गई। बसंत सर की प्रथम नियुक्ति 07/01/1998 है। जो की शासकीय प्राथमिक शाला लोहडीपुर से शिक्षक जीवन की शुरुआत किये तत्पश्चात उच्च वर्ग शिक्षक के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लोहड़ीपुर में पदस्थ हुए। वर्तमान में 31/10/2025 को प्रधानपाठक के पद से सेवानिवृत हुए।

विदाई समारोह में संकुल समन्वयक डिजेन्द्र कुर्रे ने कहा कि विदाई समारोह एक भावुक लेकिन यादगार अवसर है, जो किसी के साथ बिताए गए सुनहरे पलों का जश्न मनाता है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा करता है। इस कार्यक्रम में आदरणीय शिक्षक सहकर्मी या मित्र अपने अनुभव साझा करते हैं, यादों को ताजा करते हैं और नई यात्रा के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि बसंत सर एक कुशल कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार, सहृदयता व्यक्तित्व के धनी है। उनके दीर्घायु कि कामना भी किये।उदबोधन में उत्तर कुमार चौधरी नोडल प्राचार्य,विजेन्द्र सिंह सिदार सेवानिवृत व्याख्याता, उत्तम सिंह चंद्रवंशी सेवानिवृत शिक्षक, बिहारी लाल जगत सेवानिवृत शिक्षक, आनंद चौहान कोटवार,लोहडीपुर सरपंच केकती हरीशचंद्र पटेल उपसरपंच पारसबाई उसत कुमार टंडन पूर्व सरपंच देव कुमार सिदार योतराम चौहान पंच रामबाई मनोहर छतरे सेवक बरिहा कलमसिंह प्रीतम सिंह चतुर्वेदी सरपंच, सालिक राम टंडन प्रधानपाठक, ज्वाला प्रसाद नर्मदा शिक्षक, जगन्नाथ प्रसाद राणा उच्च वर्ग शिक्षक, नंदकुमार चौहान समन्वयक खोकसा,धोबालाल पटेल,संतलाल चौहान शिक्षक ने उनके साथ बीते पल को याद करते हुए साझा किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना किये।

इस विदाई समारोह में सुखीराम बसंत सर को साल,श्रीफल, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह, भगवत गीता, टार्च छाता भेंट किया गया। इसके अलावा बाहर से आये अतिथियों एवं ग्रामवासियों के द्वारा श्रीफल साल एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तर कुमार चौधरी,डिजेन्द्र कुर्रे, लीलाधर पटेल, आशीष कुजूर, जीतेन्द्र नाग, डोलामणि पटेल, शिमला चौहान, गंगाधर प्रसाद द्विवेदी, ज्वाला प्रसाद नर्मदा, जगन्नाथ राणा, प्रदीप साव, पुष्पलता साव, विजय चतुर्वेदी, सतकुमारी, सुशील चौधरी, जगदीश मांझी, डोसराम बसंत, तेजस्विनी बरिहा, बुधेश्वर साहू, ब्रजकिशोर, रमेश सिदार, प्रहलाद साहू, मनोज नायक, सुनीता नायक, राजन कर, चंद्रकांत मांझी, देवमोती, सुमिंत्रा मानिकपुरी,शंकर सिदार एवं अन्य साथियों ने सहयोग प्रदान किया।उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी अनुराग नायक ने जानकारी दी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें