सरायपाली : दूकान के गल्ले से नगदी पैसों की चोरी, सीसीटीवी मे... - CG Sandesh

सरायपाली : दूकान के गल्ले से नगदी पैसों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ कारनामा

सरायपाली के अग्रसेन चौक में स्थित एक दूकान के गल्ले से नगदी पैसों की चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी कैमरा चोरी करते हुए कैद हो गया, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रसेन चौक सरायपाली में बलवंत जनरल स्टोर्स में 13 मार्च 2026 के दोपहर लगभग 12:30 बजे महलपारा निवासी तुषार चौहान पिता सांवरे चौहान आकर दुर्गा का रसीद बुक खरीदना है बोलकर मांगा.

जिसपर दूकानदार दुर्गा रसीद बुक लेने गया तो तुषार चौहान ने दुकान के गल्ले में रखा नगदी रकम 7000 रूपये जिसमें 500 के 10 नोट, 200 के 5 नोट, 100 के 10 नोट को चोरी कर ले गया है, इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक करने पर तुषार चौहान गल्ले से पैसा निकालकर चोरी करते दिखने लगा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चोर तुषार चौहान के खिलाफ अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें