पिथौरा : लाखागढ़ में घर का ताला तोड़कर की गई नगदी रकम की चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : लाखागढ़ में घर का ताला तोड़कर की गई नगदी रकम की चोरी

पिथौरा थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर चोरी करने की एक और वारदात सामने आई है, घटना लाखागढ की बताई गई है. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह चोरी आईसक्रीम व ब्रेड के होलसेल का व्यापार करने वाले यश सिंघल के घर में हुई है, यश 12 मार्च को अपने पिता दिनेश सिंघल के ईलाज हेतु रायपुर गये थे. इस दौरान उनका भाई संकेत अग्रवाल 13 मार्च 2026 को पिथौरा आ गया और दोपहर में घर में सोया. इसके बाद संकेत करीब 12:50 बजे अपने घर से चला गया. जिसके बाद रात्रि में घर में कोई नही था.

और 14 मार्च 2026 के सुबह 09:00 बजे जब संकेत घर आया तो घर के सामने के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था, और घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था, आलमारी खुला हुआ था.  तथा अलमारी का लॉकर नहीं टूटा था.

बताया गया कि घर में अलग अलग जगह पर रखे लगभग 18,000 रूपये नगदी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 331(4), 305a B.N.S का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें