खल्लारी : साहू समाज के खिलाफ टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर अपराध दर्ज
खल्लारी थाना में फेसबुक के माध्यम से साहू समाज को गाली देने वाले एक व्यक्ति पर अपराध दर्ज किया गया है.
खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष चंदू लाल साहू ने बताया है कि फेसबुक ID Lalchand Sahu के धारक लालचंद साहू पिता पुनुराम साहू ग्राम खुटेरी थाना खल्लारी द्वारा अपने फेसबुक आईडी में साहू समाज को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर रहा था, जिसे चंदू लाल साहू ने खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज के संरक्षक भुवन लाल साहू, उपाध्यक्ष संजय साहू, कोषाध्यक्ष डॉ वेणु साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष सदाराम साहू, संगठन सचिव हेमन्त साहू, उपसरपंच तारेश साहू एवं अन्य सामाज पदाधिकारी सभी देखे.
इसके बाद 11 मार्च 2026 से लालचंद साहू अपने फेसबुक ID Lalchand Sahu से खल्लारी परिक्षेत्र साहू समाज को मां बहन की गंदी-गंदी गली गलौच किया, तथा पूर्व में भी लालचंद साहू द्वारा साहू समाज के खिलाफ टिप्पणी की गई थी जिसे समझाईश दिया गया था. लेकिन वर्तमान में पुन: लालचंद साहू द्वारा साहू समाज के खिलाफ गाली गलौच दिया जा रहा है. जिसपर समाज के पदाधिकारी अब लालचंद साहू के खिलाफ कार्यवाही चाहते हैं.
उक्त मामले में शिकायत के बाद लालचंद साहू का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध धारा 296 BNS का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.