news-details

बसना : दो अलग-अलग मामलों में वाहन से मवेशी की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई, ओड़िशा के कत्लाखाना ले जाये जा रहे थे मवेशी

बसना पुलिस 15 मार्च को मुखबिर की सुचना पर दो अलग-अलग मामलों में वाहन से मवेशी भरकर उसकी तस्करी करने वालों पर कार्रवाई किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक पिकअप वाहन में मवेशी को भरकर तस्करी किया जा रहा है, सुचना मिलने पर पुलिस ने  मुखबिर के बताये स्थान पर ग्राम खटखटी से बसना की ओर आ रही एक पिकअप वाहन को ईशार कर रोकने से पिकअप वाहन चालक पिकअप को रोककर पिकअप वाहन को रोककर मौके से फरार हो गया.

मौके पर पुलिस ने जाकर देखा पिकअप वाहन पिकअप क्रमांक CG06 GG 5574 के डाला में 03 नग मवेशी बैल रंग लाल को बिना चारा पानी के रस्सी से बंधा मिला, जिसे मौके पर जप्त कर पिकअप वाहन क्रमांक CG06 GG 5574 वाहन चालक के द्वारा धारा 4, 6, 10 छ0ग0कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक पिकअप वाहन में मवेशी को भरकर परिवहन किया जा रहा है, जिसपर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर ग्राम खटखटी से बसना ग्राम खटखटी की ओर आ रही एक पिकअप वाहन को ईशार कर रूकने का संकेत दिया, जिसमे सवार भक्तान मेहेर उर्फ पिंटू पिता गौरव मेहेर उम्र 46 साल पटनागढ थाना पटनागढ जिला बालांगीर ओडिशा का निवासी, पिकअप चालक जोगा कालिया पिता गोपाल मेहेर उम्र 23 साल, सिंगामुण्डाव थाना देवगांव जिला बालांगीर का निवासी को अपने पिकअप के बारे पूछने पर 06 नग भैंसा कत्लाखाना ओड़िशा ले जाना बताये.

जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के 06 नग भैंसा कीमती 127000 रूपये को पेश करने पर घटना में प्रयुक्त एक पिकअप महिन्द्रा क्रमांक OD 03 AC 6670 कीमती 5,00000 रूपये को जप्त किया. मामले में पुलिस ने आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 4, 6, 10 छ0ग0कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004   का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

गौरतलब है कि ओडिशा में वर्त्तमान में बीजेपी की सरकार है जिसमे राज्य में अवैध मवेशी कत्लखाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी, लेकिन अब भी छतीसगढ़ से भारी मात्रा में पशुओं की तस्करी कर उन्हें कत्लखाना भेजा जा रहा है. जो कि ओड़िशा सरकार के कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है. क्या सरकार बदलने के बाद भी वहां अवैध कत्लखाने में अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है.    


अन्य सम्बंधित खबरें