महासमुंद : सास को मोटरसायकल में बैठाकर गाँव जाते समय अज्ञात ... - CG Sandesh

महासमुंद : सास को मोटरसायकल में बैठाकर गाँव जाते समय अज्ञात मोटरसायकल की ठोकर से मौत.

अपनी सास को मोटरसायकल में बैठकर गाँव जाते समय एक व्यक्ति की अज्ञात मोटरसायकल की ठोकर से मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 को घनश्याम साहू साहू उम्र 49 साल निवासी परसट्ठी अपनी मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG 04 MN 9242 में ग्राम चिंगरौद से अपने सास चमेली बाई साहू निवासी कुशालपुर रायपुर को बिठाकर वापस अपने घर परसट्ठी आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में सेत गंगा मंदिर के सामने ग्राम बम्हनी में सामने ग्राम परसट्ठी की ओर से बम्हनी के ओर जाते हुये अज्ञात मोटर सायकल के चालक द्वारा अपनी मोटर साकयल को तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुये घनश्याम साहू के मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG 04 MN 9242 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मोटर सायकल चालक घनश्याम साहू के गिरने से बायें पैर की घुटना एवं मोटर साकयल के पीछे बैठी चमेली बाई साहू को कोई चोंट नहीं आयी थी.

इसके बाद घायल घनश्याम साहू को वाहन 108 से जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु लेकर गये जहां डाक्टर द्वारा घायल को उचित ईलाज हेतु रिफर करने पर सोहम अस्पताल महासमुंद में ले जाकर भर्ती करने के दौरान ईलाज कराते समय 15 मार्च 2026 को सोहम अस्पताल लभरा खुर्द में घायल घनश्याम साहू की मौत हो गई.

मामले में अज्ञात चालक का कृत्य अपराध धारा 106(1) BNS का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें