महासमुंद : कलेक्टर विनय लंगेह ने दिए निर्देश,  एक सप्ताह में... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर विनय लंगेह ने दिए निर्देश, एक सप्ताह में शुरू हों अप्रारंभ आवास, 31 मार्च तक सभी स्वीकृत आवास पूर्ण कराने पर जोर

महासमुंद जिले में आवास योजनाओं एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार द्वारा आज जिला पंचायत महासमुंद में समस्त जनपद पंचायतों के अंतर्गत कम प्रगति वाले ग्राम पंचायतों के सचिवों, सरपंचों, रोजगार सहायकों तथा आवास मित्रों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024–26 के अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों की स्थिति, पीएम जनमन, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा मनरेगा के 90 दिवस के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर लंगेह ने निर्देश दिए कि वर्ष 2024–26 में प्रथम किस्त प्राप्त होने के उपरांत सभी अप्रारंभ आवासों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ कराया जाए, ताकि सभी आवासों को 90 दिवस की राशि जारी की जा सके। उन्होंने वर्ष 2024–25 में द्वितीय किस्त जारी होने के बाद लंबित आवासों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पीएम जनमन के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त प्राप्त सभी आवासों को भी अनिवार्य रूप से 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कराया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसमें घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था, सामुदायिक शौचालयों के उपयोग एवं निर्माण की प्रगति तथा मॉडल विलेज वेरिफिकेशन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक, सब इंजीनियर, मनरेगा तकनीकी सहायक, सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें