बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही, टीकाकरण के बाद 5 साल के बच्चे की मौत
महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण के बाद एक 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नैतिक यादव (5 वर्ष), पिता नरेंद्र यादव, को आज स्वास्थ्य केंद्र में डीपीटी का टीका लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के करीब 3 घंटे के भीतर ही बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही, बाहर की टीम से पोस्टमार्टम कराने की भी मांग उठाई जा रही है।
फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें