बसना : ओड़िशा के कत्लखाना ले रहे 25 बैल को पुलिस ने किया जप्त
भंवरपुर पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर 16 मार्च को ओड़िशा के कत्लखाना ले रहे कुल 25 नग बैल को जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति बहुत सारे मवेशीओं को क्रुरता पूर्वक मारते पिटते हाकते पैदल चलाते हुए बड़ेसाजापाली से ओड़िशा कत्लखाना ले जाने रहे हैं.
सुचना मिलने पर पुलिस बड़ेसाजापाली रोड़ ग्राम झारबंद भंवरपुर में पहुंची जहां पर तीन व्यक्ति पैदल बहुत सारे मवेशीओं को क्रुरता पूर्वक मारते पिटते हाकते पैदल चलाते हुए लेकर आ रहे थे, जिनसे नाम पता पुछने पर छेडूलाल साहू पिता पीलालाल साहू उम्र 65 साल, निवासी झुमका थाना सरसींवा, पंचराम हरवंश पिता सुखराम हरवंश उम्र 60 साल, निवासी मिरौनी थाना हसौद जिला शक्ति तथा जगजीवन भास्कर पिता देशराम भारकर उम्र 48 साल निवासी डोमाडीह थाना सांरगढ का रहने वाला बताये.
उक्त संदेहियों से पास में रखे 05 नग सफेद कलर का बैल लाल कलर के 18 नग बैल तथा 02 नग सफेद काला कलर का बैल कुल 25 नग बैल किमती करीबन 500000/- एवं आरोपी जगजीवन भास्कर के कब्जे से जिओ भारत कम्पनी का मोबाईल किमती 1000/- कुल जुमला 501000/- रूपये मिला.
जिसपर उक्त कुल 25 नग मवेशिओं को जप्त किया गया तथा पशु शल्य चिकित्सा अधिकारी बसना जिला महासमुंद मवेशियों को स्वास्थ परीक्षण हेतु प्रतिवेदन तैयार कर भेजा गया.
मामले में अरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 4.6.10 छ.ग. कृषक पशु परिक्षण अधि. 2004 के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.