बसना : 2 आरोपियों से गांजा जप्त, जिले में 2026 में अब तक हुई... - CG Sandesh

बसना : 2 आरोपियों से गांजा जप्त, जिले में 2026 में अब तक हुई 139 आरोपियों की गिरफ्तारी, 15 करोड़ 33 लाख का गांजा हुआ जप्त

बसना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को करीब 4 किलोग्राम गांजा का मोटर सायकल से परिवहन करते गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को बसना पुलिस परसकोल चौक में वाहन चेकिग कर रही थी, इस दौरान मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 4909 में सवार चालक को रोककर नाम पता पुछने पर अपना नाम सुरेन्द्रत कुमार गडतिया पिता कीर्तन गडतिया निवासी पझरापाली थाना बसना जिला महासमुंद व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संजय विशाल पिता गुरूवचन विशाल निवासी चारभांठा थाना सांकरा जिला महासमुंद बताया.

जहाँ पुलिस द्वारा वाहन चालक के पास रखे सफेद झोला की तलाशी लेने पर झोला के अंदर 04 पैकेट में खाखी रंग के टेप लपेटा हुआ अवैध मनोत्तेजक मादक पदार्थ गांजा मात्रा 4.070 किलोग्राम कीमत 02 लाख 03 हजार 500 रूपये अवैध परिवहन करते पाया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के कब्जे से बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीएक्स 4909 कीमत करीब 70 हजार रूपये,  दो नग मोबाईल कीमती 10 हजार रूपये कीमत 02 लाख 83 हजार 05 सौ रूपये की संपत्ति कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया.

आपको बता दें कि महासमुंद पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक कुल 52 अवैध गांजा के प्रकरण में 3076.460 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है, जिसकी  कीमत 15 करोड़ 33 लाख 04 हजार है. इन मामलों में कुल 139 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमे 40 छत्तीसगढ़ तथा 99 अन्य राज्यो से हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें