महासमुंद : अपार आई.डी. की धीमी प्रगति पर बी.ई.ओ. एवं बी.आर.स... - CG Sandesh

महासमुंद : अपार आई.डी. की धीमी प्रगति पर बी.ई.ओ. एवं बी.आर.सी. को जारी किया गया नोटिस

कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा समय सीमा की बैठक में प्रति सप्ताह अपार आईडी प्रगति की समीक्षा की जाती है। जिसके अंतर्गत स्कूलों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाया जाना है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को विकासखंड अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक नहीं लिया जा रहा है एवं संतोषप्रद प्रगति नहीं हो रहा है। जिसके कारण कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक विकासखंड बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। समय-सीमा में संबंधित अधिकारियों द्वारा संतोषप्रद जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।  

इसके अंतर्गत जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समस्त छात्र/छात्राओं का अपार आई.डी. बनाया जाना है। जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिले के विद्यालयों में कुल 2,16,167 विद्यार्थी दर्ज है, जिनमें से 1,80,318 विद्यार्थियों का अपार आई.डी. बनाया गया है जो 83.42 प्रतिशत है। शेष 35,849 विद्यार्थियों का अपार आई.डी. नहीं बना है। महासमुंद विकासखंड के 57590 मे से 52143 (90.54%) का अपार आई.डी. बना है तथा 5447 शेष है, इसी प्रकार विकासखंड बागबाहरा में 41836 मे से 34374 (82.16%) बना है तथा 7462 शेष है, विकासखंड पिथौरा के 45707 में से 37689 (82.46%) है तथा 8018 शेष है, बसना के 34874 मे से 27870 (79.92%) बना है तथा 7004 शेष है एवं विकासखंड सरायपाली के 36160 में से 28242  (78.10%) बना है तथा 7918 विद्यार्थियों का अपार आई.डी. बनाया जाना शेष है।  

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति और उपलब्धि को ट्रैक करने के लिए एक अद्वितीय आई.डी. बनाने हेतु निर्देशित किया गया था। शिक्षा मंत्रालय के द्वारा प्रत्येक छात्र के आधार नंबर के आधार पर  APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) आई. डी. तैयार किया जा रहा है, जो एक राष्ट्र एक छात्र आई.डी. के उद्देश्यों को प्राप्त करने मे सहयोग करेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें