महासमुंद : सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रारंभिक बाल्यावस्था एजुकेटर के पद हेतु अंतिम वरीयता सूची जारी
साक्षात्कार एवं दस्तावेज सत्यापन 20 मार्च को
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि साक्षात्कार 20 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद में आयोजित किया जाएगा।
सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला महासमुंद की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 1ः5 अनुपात में पात्र अभ्यर्थियों को अलग से सूचना पत्र / संदेश भेजा जाएगा। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति होगी जिन्हें विभाग द्वारा सूचना पत्र या संदेश प्राप्त होगा।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें