CG : स्कूलों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी के चलते आदेश जारी  - CG Sandesh

CG : स्कूलों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी के चलते आदेश जारी

रायपुर। राजधानी में भी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 20 मार्च से प्रभावील होगा। जारी आदेश के मुताबिक एक पाली वाले स्कूलों में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी तक की कक्षाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी।

 

वहीं जहां दो पालियों में स्कूल संचालित होती है, वहां प्राथमिस से पूर्व माध्यमिक शालाएं 7.30 बजे से 11.30 बजे तक और हायर सेकेंडरी से हाईस्कूल तक की कक्षाएं 11.30 बजे से 4.30 बजे तक संचालित होगी। हालांकि परीक्षा के कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें