महासमुंद : जिले में श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए मोबा... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए मोबाईल कैम्प शिविर 30 अप्रैल तक आयोजित

19 मार्च को ग्राम लाफिनखुर्द महासमुंद, जम्हर पिथौरा में तथा 20 मार्च को गढ़पटनी बसना एवं लिटियादादर बागबाहरा में शिविर आयोजित

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छ.ग. असंगठित कर्मकार मंडल के श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण के लिए मोबाईल कैम्प शिविर आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि इन कैंपो का विकासखण्डवार अलग-अलग नगरीय निकाय वार्ड, ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प शिविर जिले में 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि विकासखण्ड महासमुंद में 16 मार्च को ग्राम चिंगरौद से शिविर का शुरूआत किया गया। इसी तरह 19 मार्च को विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम लाफिनखुर्द एवं विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम जम्हर, 20 मार्च को विकासखण्ड बसना के ग्राम गढ़पटनी एवं विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम लिटियादादर में श्रमिक पंजीयन हेतु मोबाईल कैम्प आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवश्यक मूल दस्तावेज आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), बैंक पासबुक, मोबाईल साथ लाने एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाईल साथ लाने कहा है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें