महासमुंद : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 का परिणाम घ... - CG Sandesh

महासमुंद : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित

जिले में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 का परिणाम नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। जिसे जवाहर नवोदय विद्यालय के सूचना पटल एवं अधिकारिक वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है।

नवोदय विद्यालय समिति से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा की प्रावधिक चयन सूची प्राप्त हो चुका है, जिसका परीक्षण उपरांत अंतिम चयन सूची जारी किया गया है। यह भी अवगत कराया गया है कि कक्षा 6वीं में प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही संपादित की जाएगी। समिति द्वारा बताया गया है कि मुख्यालय/क्षेत्रीय कार्यालय से आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त होने तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें