महासमुंद : अग्निवीर भर्ती को लेकर व्यायाम शिक्षकों की बैठक आ... - CG Sandesh

महासमुंद : अग्निवीर भर्ती को लेकर व्यायाम शिक्षकों की बैठक आयोजित

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें भारतीय थल सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने अग्निवीर भर्ती को लेकर व्यायाम शिक्षकों की बैठक ली गई। इस अवसर पर अग्निवीर योजना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं नियमावली की विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं का पंजीयन सुनिश्चित करना प्राथमिक लक्ष्य है, ताकि जिले के युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें। व्यायाम शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों एवं क्षेत्रों में युवाओं को प्रेरित करें तथा उन्हें भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार करें।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, रेखराज शर्मा, अंजनी बरमाल, हिना ढालेन, चारु लता गजपाल, एक्स आर्मी ऑफिसर पुरुषोत्तम डडसेना एवं चंदहास साहू द्वारा युवाओं के मार्गदर्शन हेतु सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए गए।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें