news-details

CG : 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, फैली सनसनी

बिलासपुर। ​न्यायधानी के सिविल लाइन थाना अंतर्गत कुम्हारपारा इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक किशोर ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर न केवल 12वीं कक्षा का छात्र था, बल्कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ परिवार को सहयोग देने के लिए एक दुकान में काम भी करता था।

घटना के वक्त किशोर अपने कमरे में था, जहाँ उसने अज्ञात कारणों से मौत को गले लगा लिया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 


मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल खुदकुशी के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ पाई है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर किशोर के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि इस आत्मघाती कदम के कारणों का पता लगाया जा सके।


अन्य सम्बंधित खबरें