महासमुंद जिले में मदिरा दुकानों के संचालन हेतु भवन किराए के लिए निविदा जारी
जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के संचालन हेतु भवन, दुकान किराए पर लेने के लिए निविदा जारी की गई है।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले की कुल 10 देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के संचालन हेतु लोकेशनवार भवन या दुकान किराए पर लिए जाने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से 30 मार्च 2026 तक निविदा आमंत्रित की गई हैं।
निविदा में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, महासमुंद में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर निविदा की शर्तों, नियमों एवं अन्य विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/ पर भी निविदा से संबंधित जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें