महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान कार से 25 ल... - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान कार से 25 लाख रुपए बरामद

महासमुंद। NH-53 पर वाहन चेकिंग के दौरान पटेवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कालारंग की मारुति ग्रैंड विटारा कार से भारी मात्रा में नगदी बरामद की गई है।

 कार से मिले 25 लाख रुपये कैश

पुलिस को ग्राम जोगीडीपा, थाना पटेवा (NH-53) के पास कार से 500-500 रुपये के नोटों के कुल 50 बंडल मिले है, जो 25 लाख रुपए है। आरोपी नगदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। आरोपी की पहचान मोहित आनंद, निवासी संबलपुर (उड़ीसा) के रूप में हुई है।



पुलिस ने धारा 94 BNSS के तहत नोटिस जारी किया है, वहीं कार, नगदी और मोबाइल समेत कुल 40.45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें