महासमुंद : हिंदू नववर्ष अभिनंदन समारोह 2026 का आयोजन स्वान यूथ क्लब द्वारा किया गया
स्वान यूथ क्लब द्वारा हिंदू नववर्ष अभिनंदन समारोह 2026 के पावन अवसर पर एक अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक आयोजन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर में उत्साह, आस्था एवं एकता का संदेश प्रसारित किया।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 3000 स्क्वायर फीट में निर्मित विशाल एवं मनमोहक रंगोली रही, जिसमें हिंदू नववर्ष एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य आकृति को साकार किया गया। इस भव्य रंगोली के मुख्य कलाकार श्री दीपक साहू जी रहे, जबकि समूह का नेतृत्व ज्योत्सना शर्मा द्वारा किया गया।
रंगोली निर्माण में भूप्रिया, ज्योतिका, लुबिना, रोहिणी, निहारिका, श्रेया, अनन्या, भविष्य, सोहन साहू, हिमांशु साहू, उज्ज्वल शर्मा एवं भविष्य चंद्राकर का विशेष योगदान रहा। यह भव्य रंगोली मिनी स्टेडियम, महासमुंद में तैयार की गई, जिसे देखने हेतु बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भक्ति संध्या में भक्ति मंडल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ एवं भजनों की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। वहीं संकट मोचन हनुमान मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन अत्यंत भव्य रूप से किया गया। दीपों के माध्यम से “सीता-राम” की अलौकिक आकृति प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान लगभग 3000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर माननीय नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रसाद वितरण में सहभागिता निभाई तथा आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत भव्य एवं प्रेरणादायक बताया।
साथ ही इस भव्य आयोजन में महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य आर. के. तिवारी जी, उनके समस्त स्टाफ, गायत्री विद्या मंदिर विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय की प्राचार्या अंशुया अग्रवाल (बी.एड., डी.एल.एड.) एवं समस्त स्टाफगण की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ाया।
इस अवसर पर स्वान यूथ क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी जी ने कहा कि यह आयोजन समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है तथा भविष्य में भी ऐसे भव्य एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
पदाधिकारीगण – स्वान यूथ क्लब
अध्यक्ष – निलेश कुमार तिवारी
उपाध्यक्ष – अनुशील अग्रवाल
कोषाध्यक्ष – हिमांशु साहू
सचिव एवं मीडिया प्रभारी – ग्रंथ चोपड़ा
सह-सचिव – साहिल शर्मा
सदस्यगण – स्वान यूथ क्लब
ज्योत्सना शर्मा, लक्ष्य यादव,
चिराग, उज्ज्वल शर्मा, त्रनेश, चेताक्ष, जय, लकी शिवहरे, आनंद साहू, भविष्य चंद्राकर, नागेंद्र, अनन्या चंद्राकर, लुबिना, राहुल साहू, गजेंद्र चक्रधारी, सोहन साहू, दीपक साहू, रत्नेश तिवारी
एवं समस्त स्वान यूथ क्लब परिवार एवं समस्त सदस्यगण।
यह भव्य आयोजन समाज में एकता, संस्कृति एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रेरणास्रोत बनकर उभरा।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें