news-details

महासमुंद : रोप-वे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई, रोप वे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज

महासमुंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल खल्लारी में आज हुए रोप-वे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन के निर्देशानुसार रोप-वे संचालक कंपनी रोप वे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 के अंतर्गत सेक्शन 289 एवं 125 (a) के तहत प्रकरण कायम किया है। यह कार्रवाई हादसे में लापरवाही के आरोपों को ध्यान में रखते हुए की गई है।

उल्लेखनीय है कि आज हुए इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई। घायलों का इलाज जारी है। जिनमें 8 को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

यह रिपोर्ट मां खल्लारी देवी ट्रस्ट, खल्लारी द्वारा दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें