सांकरा : हत्या कर पेड़ पर लटकाया, गांव से लापता युवक का दो दिन बाद मिला शव
दो दिन पूर्व से गांव से लापता था युवक।
बंसीमुड़ा जंगल, पेड़ पर लटका मिला युवक का शव।
हत्या के संदेह दी दिशा मे पुलिस ने शुरू की जांच।
डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिंक टीम ने की घटना स्थल व युवक के शव का मुआयना, कई संदिग्ध तथ्य लगी पुलिस के हाथ।
आरोपियों ने हत्या कर आत्महत्या का शक्ल देने शव को लटकाया पेड़ पर।
घर से दो दिन पहले अचानक लापता युवक ललित साहू पिता सोमनाथ साहू निवासी बड़े टेमरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंसीमुड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला। देखने वाले ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना। घटना की गंभीरता को देखते हुए, संदेहियो को हिरासत मे लेकर सघन पूछताछ की जा रही है।
थाना सांकरा के ग्राम बड़े टेमरी निवासी एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बंसीमुड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम किया मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक अधिकारी (FSL), डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल व शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला आत्महत्या न होकर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया जाने के संदेह के आधार पर जांच शुरू की गयी।
प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या करने की दिशा मे विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि मृतक ललित साहू को अंतिम बार गांव के ही सुबोध साहू, शिव प्रसाद साहू और देवेंद्र साहू के साथ घूमते और शराब पीते देखा गया था। जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि मृतक ललित, संदेही शिव प्रसाद की बहन के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करता था, जिसे लेकर शिव प्रसाद, मृतक से रंजिश रखता था।
जांच के दौरान आये उक्त तथ्यो के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या का प्रतीत होने से पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना सांकरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों मुख्य संदेहियों को राउंडअप कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलना शेष है। संदेहियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द ही मामले की खुलासे की संभावना व्यक्त की है।