माय भारत के तत्वाधान में स्वान यूथ क्लब द्वारा आयोजित कार्य... - CG Sandesh

माय भारत के तत्वाधान में स्वान यूथ क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

माय भारत (मेरा युवा भारत) के तत्वाधान में स्वान यूथ क्लब (Students Welfare Association for Nation) द्वारा शहीद दिवस एवं श्रम दिवस के पावन अवसर पर ग्राम मचेवा में आयोजित स्वच्छता अभियान एवं पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी (DYO) वसुंधरा साहू की विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम को नई दिशा एवं प्रेरणा मिली। कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब के अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी एवं सचिव एवं मीडिया प्रभारी ग्रंथ चोपड़ा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व सैनिक बलदेव प्रसाद मिश्रा (66 फील्ड रेजिमेंट, पश्चिमी पाकिस्तान में पदस्थ) का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता एवं श्रद्धा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में ग्राम मचेवा के सरपंच महोदय एवं उपसरपंच महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही ग्राम के अन्य सम्मानित सदस्यगण एवं समस्त ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

विशेष रूप से महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के श्री सुभाष पांडे (योग गुरु) एवं विद्यालय के विद्यार्थीगण भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक स्वरूप प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्यगण राखी यादव, जय, त्रनेश, धनराज, सोहन साहू, भविष्य चंद्राकर सहित समस्त स्वान यूथ क्लब परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा पूर्व सैनिकों का सम्मान कर समाज में सेवा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का सराहनीय प्रयास किया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें