महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से महिला ... - CG Sandesh

महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से महिला को मिली सहायता राशि

 महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रयासों से एक अस्वस्थ महिला को उपचार के लिए सहायता राशि प्राप्त हुई है। ग्राम कोसरंगी निवासी कुमारी बाई विश्वकर्मा को मुख्यमंत्री अनुदान कोष से 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, भाजपा नेता शरद मराठा, कोसरंगी बूथ अध्यक्ष द्वारिका साहू द्वारा उन्हें चेक प्रदान किया गया। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाने के लिए सुशासन सरकार संकल्पित है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें