बसना : वाहन चेकिंग के दौरान गुजरात के दो आरोपियों से 23 किलो गांजा जप्त
बसना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान गुजरात के दो आरोपियों को कार से गांजा की तस्करी करते पकड़ा है, जिनके पास से करीब 23 किलो गांजा जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार 22 मार्च 2026 को वरिष्ठ अधिकारीयों के आदेश पर पलसापाली बैरियर में संदिग्ध वाहन की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक सफेद रंग के ईको कार क्रमांक GJ06HL3815 में दो व्यक्ति आये जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोककर नाम पता व वाहन में रखे सामन के संबंध में पुछताछ किये.
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विजय सोलंकी पिता करसन भाई उम्र 44 साल निवासी विश्वकर्मा सोसायटी विशाल नगर थाना बरासा जिला सुरत गुजरात तथा रमेश खेराड़ा पिता पुरूषोत्तम खेराड़ा उम्र 43 साल साकिन नानीमाल बापा सीताराम चौक थाना पालीयना जिला भाव नगर गुजरात होना बताये. एवं अपने वाहन में मादक पदार्थ गांजा जिसको ओड़िशा से गुजरात बिक्री वास्ते ले जाना बताये.
जिसपर पुलिस ने संदेहियों के संयुक्त कब्जे के वाहन सफेद रंग की ईको कार. क्र. GJ06HL3815 के पिछली सीट में दो झोला में क्रमशः 11.570 किलो ग्राम गांजा कीमती 5,78,500 रुपये एवं एक पीला रंग के झोला में भरी 11.320 किलो ग्राम गांजा कीमती 5,66,000 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की ईको कार. क्र. GJ06HL3815 कीमती 7,00,000, एक नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन किमती 5,000 रूपया, एक नग रियलमी कंपनी का मोबाईल फोन किमती 5,000 रूपया जूमला कीमती 18,54,500 रूपये को मौके पर जप्त कर आरोपियों को धारा 20(b)-LKS के तहत गिरफ्तार किया.