news-details

बसना : खाना खाकर बाहर पैदल टहलने निकले व्यक्ति की मौत.


बसना थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंगपुर में खाना खाकर बाहर पैदल टहलने निकले एक व्यक्ति की मौत मोटर सायकल के एक्सीडेंट करने से हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घटना में घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 को रविन्द्र मिर्धा अपने मामा लेकरू मांझी के साथ खाना खाकर बाहर पैदल टहलने चले गये थे, इसी दौरान मोटर सायकल क्रमांक CG06HG0489 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उन्हें पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना में रविन्द्र मिर्धा के सिर एवं शरीर के अन्य भाग में चोट लगी एवं उनके साथ टहलने गये मामा लेकरू मांझी के पीट एंव पैर में चोंट लगी, जिसके बाद प्राईवेट एक्बुलेंस से दोनो को ईलाज हेतु सेवा भवन अस्पताल जगदीशपुर लेकर गये जहां डांक्टर द्वारा रविन्द्र मिर्धा की मृत्यु हो जाना बताया गया. जबकि घटना में लेकरू मांझी को चोंट आने से उनका ईलाज चल रहा है.

मामले में पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG06HG0489 के चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें