news-details

अभय वर्मा ने हंसल मेहता, ए. आर. रहमान और लिजो जोस पेलिसरी के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू की; 2026 में जारी है उनका दमदार सफर

"ऐसे पल आपको किस्मत और ऊपरवाले पर यकीन दिलाते हैं": 'दिलकशी' पर बोले अभय वर्मा

मुंबई, मार्च, 2026: हाल ही में अमेज़न द्वारा किए गए दिलचस्प स्लेट अनाउंसमेंट में जिस प्रोजेक्ट ने तुरंत सबका ध्यान खींचा, वह था हंसल मेहता की 'दिलकशी' और उसके लीड एक्टर अभय वर्मा। ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान का संगीत और लिजो जोस पेलिसरी जैसे फिल्ममेकर का निर्देशन जिनकी फिल्म ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री रह चुकी है। इस प्रोजेक्ट को एक पॉवरहाउस बना देता है। ऐसे दिग्गजों का एक साथ आना इंडस्ट्री में जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है और 2026 के लिए भारतीय सिनेमा में एक बड़े माइलस्टोन का संकेत देता है।

अभय वर्मा, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'मुंज्या' से 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया था, लगातार यह साबित कर रहे हैं कि वह एक दमदार और उभरते हुए टैलेंट हैं। 2026 में उनकी पहले से ही चार बड़ी रिलीज़ लाइनअप में हैं और आज की यह घोषणा उनके करियर की रफ्तार को और मजबूत करती है। उनका बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड और लगातार बढ़ती लोकप्रियता साफ तौर पर इशारा करती है कि 2026 अभय वर्मा के नाम रहने वाला है।

अपनी आने वाली फिल्मों के बीच, अभय ने 'दिलकशी' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि मेरा काम अब उन लोगों तक पहुँचा है, जिन्हें मैं हमेशा से देखता और सराहता आया हूँ। ए. आर. रहमान सर, हंसल मेहता सर और लिजो जोस पेलिसरी सर मेरे लिए हमेशा से प्रेरणा रहे हैं और उनके साथ मेरा नाम लिया जाना आज भी अविश्वसनीय लगता है। वे हर मायने में मेरे गुरु रहे हैं। ऐसे पल आपको किसी बड़ी शक्ति, किस्मत और ऊपरवाले पर थोड़ा और यकीन दिलाते हैं।"

जैसे-जैसे उनकी पहली रिलीज़ का इंतजार बढ़ रहा है, अभय अब इस ड्रीम टीम के साथ शूटिंग शुरू कर चुके हैं। 'दिलकशी' में जहान कपूर भी नजर आएँगे, जो अभय के साथ मिलकर स्क्रीन पर एक नई और फ्रेश केमिस्ट्री लेकर आएँगे। हालाँकि, फिल्म की कहानी को फिलहाल गुप्त रखा गया है, लेकिन इतना स्पष्ट है कि यह प्रोजेक्ट अभय वर्मा के करियर का एक अहम् और निर्णायक मोड़ साबित होने वाला है।


अन्य सम्बंधित खबरें