श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु महासमुंद, बसना, पिथौरा एवं ब... - CG Sandesh

श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु महासमुंद, बसना, पिथौरा एवं बागबाहरा होगा शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत एवं पात्र श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु जिले में मोबाइल कैम्प शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 16 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखण्डों के नगरीय निकायों, वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में इस सप्ताह विभिन्न विकासखण्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 23 मार्च को आज विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम डुडुमचुवा में शिविर आयोजित किया गया। इसी तरह 24 मार्च को विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम जामली तथा विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम लाखागढ़ में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 25 मार्च को विकासखण्ड बसना के ग्राम नवागांव, विकासखण्ड बागबाहरा के ग्राम उखड़ा एवं विकासखण्ड सरायपाली के ग्राम भुथिया में मोबाइल कैम्प आयोजित होगा।

इसके अलावा 27 मार्च को विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम लाफिन कला एवं विकासखण्ड पिथौरा के ग्राम मोहंदा में भी श्रमिक पंजीयन हेतु शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों में श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। पंजीयन नवीनीकरण के लिए श्रमिकों को आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), बैंक पासबुक एवं मोबाइल साथ लाना अनिवार्य है। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन हेतु आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं मोबाइल आवश्यक होंगे।

श्रम विभाग द्वारा सभी श्रमिक भाइयों एवं बहनों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष क्रमांक 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें