CG ब्रेकिंग : 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर निरस्त, इस दिन फिर ... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर निरस्त, इस दिन फिर से होगा एग्जाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है. यह कड़ा फैसला परीक्षा से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के तेजी से वायरल होने और लीक की पुष्टि होने के बाद लिया गया है. मंडल ने छात्रों की सुविधा के लिए नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार अब हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.

 

पेपर लीक की इस घटना से प्रदेश भर के लाखों छात्रों में भारी रोष और चिंता देखी जा रही है. शिक्षा विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और साइबर सेल उन ग्रुप्स की पहचान कर रही है जहां से पेपर वायरल हुआ था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें