सरायपाली : क्वींस ग्रुप द्वारा महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
क्वींस ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 21-03-2026 को गुरूजी ध्यान केन्द्र सरायपाली में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं को प्रोत्साहित करने एवं समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
मुख्य अतिथि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी अहिल्या बहन, विशिष्ट अतिथि पुष्प लता चौहान, सरिता साहू ,डॉ ममता सिंह , नेहा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,भारतमाता के छायाचित्र की पूजा अर्चना से प्रारंभ किया गया।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं विद्या पत्ती हरियाली का प्रतीक पौधा देकर किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में नीलावती पाणिग्रही सरायपाली,रुबीना बानो बसना, खेमलता प्रधान सांकरा ,दीपा महार बागबाहरा, गीता साहू बागबाहरा, सम्पा बोस महासमुंद, उषा चौहान विकास खण्ड-बिलाईगढ़ जिला-सारंगढ़, स्वास्थ्य के क्षेत्र में चमेली सिंह सिदार, विकासखण्ड- बरमकेला, जिला-सारंगढ़ ,किरण सिंह तोरेसिंहा सरायपाली ,सुरक्षा के क्षेत्र में आरती प्रधान थाना सिंघोड़ा सरायपाली ने सम्मान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मध्य में सब ने नृत्य का लुफ्त उठाया नृत्य प्रतिभागी कु. हृदया खंडेल, कु आन्या सतपथी, गायत्री दास , हेमाभारती ने नृत्य प्रदर्शन किया। संगीत में अमृता सिंह ठाकुर, मिथिला पटेल ने बहुत ही मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। साथ ही साथ अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कुर्सी पाओ में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी नायक , द्वितीय स्थान पर डॉ ममता सिंह रहे। आनंद मेला के आयोजन में सर्वाधिक विक्रेता जिज्ञासा कनुनगो ,पत्तल दौड़ में प्रथम स्थान पर अनुपमा सतपथी, द्वितीय स्थान पर श्रद्धा नाग, क्विज् प्रतियोगिता भी कराई गई। क्वींस ग्रुप के अध्यक्ष रेखा पुरोहित द्वारा प्रतिवेदन पठन किया गया।मंच संचालन डॉ सुश्री शुभ्रा डडसेना एवं योगीता प्रधान द्वारा किया गया।
स्वागत प्रभारी वंदना सतपथी पुष्पा पारेश्वर्,मीरा खंडेल रहे। प्रतियोगिता प्रभारी डोलेश्वरी सिदार, शीला विश्वास रहे। स्वल्पहार प्रभारी निरुपमा देवता ,तुष्टिका दास ,वंदिता वहीदार ,पूर्णिमा नाग,प्रेमलता नायक,पुरस्कार वितरण प्रभारी उषा चौहान , वर्षा नन्द ,ज्योति साहू ,अंजू साहू ,अनुपमा मांझी, तेजकुमारी भोई, सीता पटेल एवं ग्रुप के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई । सभी अतिथियों ने अपने-अपने उद्बोधन में क्वींस ग्रुप द्वारा किए जा रहे कार्यों की खूब सराहना किया एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत कहा इसी तरह पूर्ण हर्षोल्लाह के साथ क्वींस ग्रुप द्वारा किया गया महिला सम्मान समारोह का समापन हुआ। क्वींस ग्रुप के कार्यों से प्रेरित होकर निर्मल पुरोहित और दुर्वादल दीप ने पूरे कार्यक्रम में भरपूर सहयोग प्रदान किया।