news-details

महासमुंद : सीईओ हेमंत नंदनवार ने जनदर्शन में सुनी लोगों की मांग एवं समस्याएं, मिले 65 आवेदन

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में ग्राम जमड़ी बसना निवासी दीपक डडसेना ने मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन दिए। इसी तरह ग्राम पाली के ग्रामवासियों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान की राशि हेतु, ग्राम बुंदेली निवासी विमल दास महंत ने तेंदुकोना-बुंदेली मार्ग डामरीकरण के लिए, ग्राम कांपा निवासी संतोष यादव ने प्रधानमंत्री आवास हेतु भूमि प्रदान करने के लिए, ग्राम पंडकीपाली निवासी परमानंद ने स्वामित्व भूमि से बैंक बंधक हटाने हेतु, महासमुंद निवासी ललिता प्रधान ने नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभ दिलाने हेतु, इमलीभांठा निवासी सोनिया शरद भोई ने वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने एवं ग्राम बेमचा निवासी रूपराय निषाद ने पेंशन हेतु आवेदन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


अन्य सम्बंधित खबरें