बसना : सुरगीनाला पुल से टकरा गई महिन्द्रा जायलों, चालक की मौ... - CG Sandesh

बसना : सुरगीनाला पुल से टकरा गई महिन्द्रा जायलों, चालक की मौत

बसना थाना क्षेत्र के सुरगीनाला पुल से एक वाहन टकरा जाने पर वाहन चालक की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे कोटगढ निवासी लोकनाथ सिदार ग्राम धुपेनडीह से लमकसा अपने वाहन महिन्द्रा जायलों वाहन क्रमांक CG13C8703 से बारात गया था, जहाँ से वापस जाते समय सुरगीनाला पुल ग्राम दुधीपाली के पास पहुंचा वह अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए नियंत्रक खो दिया. जिससे वाहन सुरगीनाला पुल से टकरा गई व पटल गई. और घटना में वाहन चला रहे लोकनाथ सिदार की मृत्यु हो गई.

मामले में पुलिस ने धारा 106(1) BNS का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें