महासमुंद : बॉयफ्रेंड ने पत्थर से सिर कुचलकर की मूकबधिक गर्लफ... - CG Sandesh

महासमुंद : बॉयफ्रेंड ने पत्थर से सिर कुचलकर की मूकबधिक गर्लफ्रेंड की हत्या, इस बात के डर से उतारा मौत के घाट

महासमुंद। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बसना थाना क्षेत्र के इंद्रपुर गांव में रहे वाले 27 साल के एक युवक ने अपनी ही 21 साल की मूकबधिक गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी है. दोनों के बीच पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक ने शादी का झांसी देकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब वह प्रेग्नेंट हुई और शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

23 मार्च को मिलने पहुंची थी युवती

जानकारी के अनुसार, युवती की कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी. घरवाले उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने बताया कि वह दो महीने की गर्भवती है. यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. युवती मूकबधिर थी, इसलिए उसने परिवार को कुछ नहीं बताया. 23 मार्च की रात वह चुपचाप घर से निकली और अपने बॉयफ्रेंड लोकनाख से मिलने पहुंची. वहां उसने इशारों में उसे प्रेग्नेंट होने की बात बताई और शादी करने का दबाव बनाया.

 




पत्थर से कुचलकर की हत्या

प्रेमी लोकनाथ को लगा कि अगर यह बात सबको पता चली तो समाज में उसकी भारी बदनामी होगी. इसी बदनामी के डर से उसने प्रेमिका को रास्ते से हटाने के फैसला लिया. युवक ने पास पड़े एक भारी पत्थर से युवती के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद उसने लाश को घर से करीब 150 मीटर दूर एक खेत में फेंक दिया और भाग निकला.

पिता ने जताया प्रेमी पर शक

अगले दिन युवती का शव खून से लथपथ मिला. पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. युवती के पिता ने पुलिस को लोकनाथ पर शक होने की जानकारी दी. शक के आधार पर पुलिस ने लोकनाथ में हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर दिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका के प्रेग्नेंट होने की बात जानकर वह डर गया था और बदनामी से बचने के लिए उसने उसे मार डाला.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें