बसना : पुलिस पर अपराध दर्ज नहीं करने का आरोप ! चौराहे पर शव रखकर किया गया प्रदर्शन
बसना नगर के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में आज रात करीब 8 बजे दो शव रखकर प्रदर्शन किया गया. मामले में पुलिस पर अपराध दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा था. तत्काल अपराध दर्ज करने की बात पर शवों को 112 के माध्यम से रवाना किया गया.
आज अचानक हुए इस प्रदर्शन से लेकर आम लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही है, बताया जा रहा है कि आज सिंघनपुर में करीब 1:30 बजे एक कार की ठोकर से 2 की मौत हो गई, जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम तो हो गया लेकीन मौके पर मौजूद लोगों में तरह तरह की चर्चाएँ है कि मामले को रफा दफा करने के लिए पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करने में देरी की जा रही थी. जिसके कारण शोकाकुल परिवार नाराज हो गए और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे.
इसे अत्यंत ही दुर्भाग्य कहा जाना चाहिए कि कार्रवाई के लिए अब शवों को चौराहे पर रखकर प्रदर्शन करना पड़ा, जिसके कारण शासन प्रशासन की छवि अत्यंत ही धूमिल हो रही है, कई लोगों की जुबां पर तो मामले में लेन देन करने तक की बात कही जा रही थी. मामले को शांत कराने अनिविभागीय अधिकारी सरायपाली पुलिस सहित पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
आखिर कुछ तो वजह रही होगी जिसके चलते चौराहे पर शव को रखकर प्रदर्शन करना पड़ा. हालाकिं अंत में तत्काल अपराध दर्ज करने की बात कहने से परिजन शव को लेकर चले गए. लेकिन इस तरह की घटना मन में सिस्टम पर सवाल पूछने को मजबूर कर देती है. की अगर पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय और विश्वास का निर्माण करना चाहती है तो फिर ऐसी नौबत क्यों आती है ?