महासमुंद : देयकों की अंतिम तिथि में संशोधन, अब 27 मार्च तक ह... - CG Sandesh

महासमुंद : देयकों की अंतिम तिथि में संशोधन, अब 27 मार्च तक होंगे स्वीकार

वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को ध्यान में रखते हुए देयकों के स्वीकार एवं चेक जमा करने की अंतिम तिथियों में संशोधन किया गया है।

इस संबंध में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी चौधरी ने बताया कि पूर्व में कोषालय/उप कोषालयों में देयक स्वीकार करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे संशोधित कर अब 27 मार्च 2026 कर दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि आहरण अधिकारियों द्वारा चेक कोषालय में जमा करने की अंतिम तिथि भी परिवर्तित की गई है। पहले यह तिथि 25 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 28 मार्च 2026 शाम 5:00 बजे तक कर दिया गया है।

उन्होंने संबंधित सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों से निर्धारित नई तिथियों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि वित्तीय वर्ष के समापन कार्य समय पर पूर्ण हो सकें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें