news-details

पीएम श्री सेजेस बसना में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ

पीएम श्री सेजेस बसना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समस्त पालकों एवं छात्र-छात्राओं को सूचना दी गई है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय, खंड-3, प्रथम तल, इंद्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार पीएम श्री सेजेस बसना में नए शिक्षा सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित तिथि से प्रारंभ की जा रही है। विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे।

विद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 05 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन निर्धारित पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। 

इसके अलावा जो विद्यार्थी ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे कार्यालयीन समय में विद्यालय कार्यालय पीएम श्री सेजेस बसना में उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राचार्य कार्यालय द्वारा यह भी बताया गया है कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 मई 2026 निर्धारित की गई है।

अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों के आधार पर सीट आवंटन, चयन सूची तथा प्रवेश से संबंधित अन्य आवश्यक कार्यवाही 15 मई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

विद्यालय प्राचार्य ने सभी पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के प्रवेश के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।


अन्य सम्बंधित खबरें