बिलासपुर में लग्ज़री ज्वेलरी का नया ठिकाना; वसुंधरा राज स्टोर का भव्य शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत करते हुए, जाने-माने फाइन ज्वेलरी ब्रांड, वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने बिलासपुर में अपना फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया है। यह स्टोर शहर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन श्री कृष्णा शॉपिंग प्लाज़ा में स्थित है।
उक्त स्टोर बिलासपुर के लोगों को परिष्कृत और खास लग्ज़री अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। इसकी खास गोल्डन लीफ डिज़ाइन वाले आउटसेट्स पहली नजर में ही ध्यान खींच लेते हैं। करीब 6,000 वर्ग फुट फैला हुआ यह स्टोर हाथ से बनाई गई पेंटिंग्स, खूबसूरत दीवारों की कारीगरी और सलीके से तैयार किए गए इंटीरियर से सुसज्जित है, जो पारंपरिक कला और आधुनिक डिजाइन का खूबसूरत मेल पेश करता है।
ग्राहक इस स्टोर में ब्रांड का सिग्नेचर कलेक्शन एक ही जगह पर देख सकेंगे। जड़ाऊ और पोल्की रेंज में बिना कटे हीरे, बारीक मीनाकारी और शाही अंदाज़ से प्रेरित डिज़ाइन शामिल हैं, जो पारंपरिक कारीगरी की खूबसूरती को दर्शाते हैं। वहीं, गोल्ड और डायमंड कलेक्शन में 22 कैरेट सोना, नैचुरल डायमंड, ब्राइडल ज्वेलरी और सॉलिटेयर जैसे विकल्प उपलब्ध हैं, जो आज की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
लॉन्च के बारे में बात करते हुए, वसुंधरा राज, फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर, ने कहा, "हमारा प्रत्येक स्टोर हमारी डिजाइन फिलॉसफी का प्रतिबिम्ब है। बिलासपुर के लिए हम सिर्फ एक स्टोर नहीं, बल्कि कुछ खास पेश करना चाहते थे, क्योंकि इस शहर की अपनी अलग सांस्कृतिक पहचान है। हमने एक ऐसी जगह की परिकल्पना की, जो हमारी कारीगरी की गहराई, शहर के स्वभाव और बदलते लग्ज़री ट्रेंड्स को साथ लेकर चले और ग्राहकों को ज्वेलरी का एक खास अनुभव प्रदान करे।"
इस लॉन्च के साथ ही वसुंधरा राज इसी सप्ताह रायपुर में भी अपना नया स्टोर शुरू करने जा रहा है, जिससे राज्य और देश के लग्ज़री बाजार में ब्रांड की उपस्थिति और मजबूत होगी।
स्टोर का पता: वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी
श्री कृष्णा शॉपिंग प्लाज़ा, श्रीकांत वर्मा मार्ग, रामा मैजेंटो मॉल के पास, बिलासपुर, छत्तीसगढ़- 495001