news-details

महासमुंद : 11 साल के मासूम को झांसा देकर घर में घुसा बदमाश, लाखों के जेवरात लेकर फरार

महासमुंद। जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बुंदेली थाना चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक शातिर आरोपी ने 11 वर्षीय मासूम बच्चे को झांसा देकर घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 9:30 बजे की है। उस समय घर पर केवल 11 साल का बच्चा मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर पहुंचा और बच्चे को बहलाया-फुसलाया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी घर के अंदर घुसा और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गया।

 

घटना के बाद प्रार्थी राधिका निषाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय के अनुसार, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, खासकर इसलिए क्योंकि आरोपी ने मासूम बच्चे को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें