बसना : सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी 24 घंटे ... - CG Sandesh

बसना : सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि प्रार्थी के घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 5 लाख 95 हजार रुपये की चोरी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सिलास सागर को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें