CG : सरकारी स्कूल में क्षत-विक्षत हालत में मिली महिला की लाश... - CG Sandesh

CG : सरकारी स्कूल में क्षत-विक्षत हालत में मिली महिला की लाश, फैली सनसनी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उरला थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका की पहचान राधा मण्डावी (पति अमित सिसोदिया) निवासी पारधी पारा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की हत्या सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें